लेटेस्ट न्यूज़
19 Jun 2025, Thu

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई लोग, दो की गई जान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। दो दिन पहले भी भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज बुधवार 18 जून सुबह करीब 11।20 जंगलचट्टी गधेरे के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे। पांच लोग इस मलबे की चपेट में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आने से कुछ लोग खाई में भी गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमें से एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी घायलों को गौरीकुण्ड के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति लापता भी है। सभी के नाम पते की जानकारी ज्ञात की जा रही है। इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।

By Prabhat Pandey

प्रभात पांडेय आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने वाले प्रभात पांडेय प्रेरणा और सकारात्मकता के प्रतीक हैं।