लेटेस्ट न्यूज़
1 Jun 2025, Sun

सिर्फ ज़ुंबा ही नहीं इन डांस फॉर्म को करने से भी घट सकता है वजन, करें ट्राई

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान पान की वजह से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या जैसे आम हो गई है। ज्यादातर लोग बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट दो सबसे जरूरी चीजें होती है। वहीं , कुछ लोग जुंबा डांस क्लास जाकर भी वजन कम करने की कोशिश करते हैं।
जुंबा एक तरह का डांस फॉर्म है जो खासतौर पर वेट लॉस करने के लिए लोग अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ जुंबा ही नहीं कई ऐसे डांस फॉर्म हैं जिन्हें करके आप वजन कम कर सकते हैं। जी हां, आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है और मजे-मजे में ही अपना वजन भी कंट्रोल कर लेंगें। तो चलिए जानते हैं वेट लॉस के लिए असरदार डांस फॉर्म कौन से हैं?
सालसा डांस
सालसा करने के लिए एक पार्टनर की जरूरत पड़ती है। ये एक तरह का कपल डांस होता है जो क्यूबा देश से आया है। सालसा करते समय बैलेंस बहुत जरूरी होता है। इसके मुवमेंट ऐसे होते हैं जिससे बॉडी के सारे मसल्स मूव होते हैं। सालसा को बहुत जल्दी-जल्दी किया जाता है। ऐसे में बॉडी मुवमेंट भी काफी फास्ट होता है जो काफी जल्दी कैलोरी कम करने में मदद कर सकता है।
हिप-हॉप डांस
हिप -हॉप डांस करने से भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस डांस को करते वक्त पैरों के मुवमेंट काफी ज्यादा और तेज होते हैं। इससे बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है और मसल्स भी मजबूत होते हैं। कई जिम में तो हिप-हॉप डांस की क्लासिस भी ली जाती हैं। इस डांस फॉर्म को करने से खासतौर पर कमर और थाई का फैट कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप इसे रोज 1 घंटा भी करते हैं तो ये काफी हद तक कैलोरी को कम कर सकता है।
फ्री स्टाइल डांस
फ्री स्टाइल डांस में कोई रूल नहीं होता है। इसे आपको बस गाने की बीट पर परफॉर्म करना होता है। यही वजह है कि इसे काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। ये डांस फॉर्म इनता फ्री होता है कि इसे करने से आपका स्ट्रेस कम होता है, दिमाग शांत होता है। साथ ही कैलोरी घटाने में भी मदद मिलती है। आप रोज 40-45 मिनट फ्री स्टाइल डांस करिए। अंतर आप खुद देखेंगे।

By Prabhat Pandey

प्रभात पांडेय आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने वाले प्रभात पांडेय प्रेरणा और सकारात्मकता के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *