लेटेस्ट न्यूज़
11 Apr 2026, Sat

यूपी मे अब स्कूलों की छुट्टी एक साथ नहीं होगी, ट्रैफिक जाम से निजात के लिए 20 शहरों में नई गाइडलाइन, कितना लगेगा जुर्माना?

कानपुर। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्कूल-कॉलेज छूटने के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाया है। अब शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी एक साथ नहीं होगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सिटी रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम (सीआरटीसी) के तहत 20 शहरों के 172 मार्गों के लिए गाइडलाइनजारी कर दी है। इसमें स्कूलों और आसपास के दफ्तरों की छुट्टी में 15-15 मिनट का अंतर रखने की सिफारिश की गई है। साथ ही नियनों को नहीं मानने पर भारी जुर्माना भी लगेगा।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीआरटीसी योजना की शुरुआत करते हुए एसओपी जारी की। इसमें यातायात विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित थाना प्रभारियों की साफ जिम्मेदारी तय की गई है। व्यस्त चौराहों और तिराहों के 100 मीटर क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखने का निर्देश दिया गया है। इस दायरे में किसी भी सवारी को न उतारा जा सकेगा और न बैठाया जा सकेगा। पीक ऑवर्स में अधिक यातायात वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही रूट मार्शल की तैनाती और यात्रा समय कम करने पर भी जोर दिया गया है।
लखनऊ में जाम वाले चिह्नित मार्ग
जुनाबगंज से चारबाग
अयोध्या रोड पर इंदिरा नहर से चारबाग
बक्शी का तालाब से पॉलीटेक्निक
मड़ियांव से हजरतगंज
बाजनगर से टीले वाली मस्जिद
कबीरपुर से मॉल एवेन्यू
ट्रांसपोर्टनगर से कमता
अवध चौराहा से दुबग्गा
कल्ली पश्चिम से लालकुर्ती
मॉल एवेन्यू से चिनहट
सीआरपीएफ बिजनौर से बंगलाबाजार
कपूरथला से चारबाग
कितना लगेगा जुर्माना?
नो एंट्री का उल्लंघन 20 हजार रुपये जुर्माना
नो पार्किंग या अवैध पार्किंग पहली बार 500 रुपये, बाद में 2000 रुपये
गलत दिशा में वाहन चलाना: 2000 रुपये जुर्माना

इन शहरों के लिए गाइ़डलाइन तय
आगरा
आजमगढ़
अलीगढ़
अयोध्या
बांदा
बरेली
गौतमबुद्धनगर
गाजियाबाद
गोरखपुर
गोंडा
झांसी
कानपुर
लखनऊ
मथुरा
मेरठ
मिर्जापुर
मुरादाबाद
प्रयागराज
सहारनपुर
वाराणसी

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।