‘बाहुबली’ में काम करते हुए तमन्ना भाटिया ने सीखी कल्पना, अब हुआ यह बड़ा बदलाव, इंटरव्यू में किया खुलासा

तमन्ना भाटिया इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उनके डांस नंबर आज भी दर्शकों को दीवाना बनाते हैं। उन्होंने दो दशक पहले हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से अभिनय में कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने प्रभास के साथ ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ में काम किया। इसके बाद, उन्होंने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ से पर्दे पर वापसी की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
तमन्ना भाटिया में आया बदलाव
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में, तमन्ना भाटिया ने बताया कि कैसे बाहुबली फ्रैंचाइजी ने उन्हें बदल दिया। उन्होंने कहा ‘बाहुबली एक ऐसी फिल्म थी जिससे मैंने सबसे ज्यादा सीखा। हम एक हरे रंग की स्क्रीन के सामने शूटिंग कर रहे थे, इसलिए हमें बहुत सी चीजों की कल्पना करनी पड़ी। मैंने वीएफएक्स के बारे में सीखा। किसी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह भी सीखा। इसने मुझे प्रयोग करने का और भी आत्मविश्वास दिया। उसके बाद से, मैंने लोगों की राय को गंभीरता से लेना बंद कर दिया। मैं अपने अंतर्मन पर ज्यादा भरोसा करने लगी।’
इस तारीख को रिलीज होगी ‘बाहुबली: द एपिक’
तमन्ना अपने सह-कलाकारों प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णा और सत्यराज के साथ, ‘बाहुबली: द एपिक’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। मूल फिल्में- ‘बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017)’ ने वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्तूबर 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को खास अनुभव देगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular