लेटेस्ट न्यूज़
20 Dec 2025, Sat

सिंपल तरीका छोड़िए, शॉल को ऐसे स्टाइल करें कि आपका लुक भी दिखे कमाल का

सर्दियों का मौसम आते ही शॉल हर किसी की पहली पसंद बन जाती है। आजकल शॉल सिर्फ शरीर को गर्म रखने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि ये आपके स्टाइल स्टेटमेंट का भी हिस्सा बन गया है। लेकिन अक्सर हम शॉल को हमेशा एक ही तरह से पहनते हैं। जबकि सही तरीके से शॉल कैरी करने से आपके आउटफिट को तुरंत नया लुक मिल सकता है।
तो अगर आप भी शॉल कैरी करने के पुराने तरीके से बोर हो गए हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है। चाहे ऑफिस हो, पार्टी या कैजुअल आउटिंग…..शॉल कैरी करने के स्टाइलिश तरीके से आप हर मौके पर अलग दिखेंगे।। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और ट्रेंडी तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में भी फैशन की दुनिया में आगे रह सकते हैं।
क्लासिक लूप स्टाइल
ये तरीका सबसे क्लासिक माना जाता है। इस तरीके में शॉल को गले में लपेटें और एक साइड को लंबा छोड़ दें। ये ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक के लिए परफेक्ट है। इसे कैरी करना सबसे आसान भी होता है।
शॉल विद बेल्ट
अगर स्टाइलिश अंदाज में कैरी करना है तो शॉल को अपने स्वेटर के ऊपर डालें और कमर पर बेल्ट से फिक्स करें। ये स्टाइल चीक और ट्रेंडी दिखता है। इसके लिए शॉल को कंधे पर डालकर उसके दोनों सिरों को आगे की साइड रखना है। इस तरह से आप जींस के साथ भी शॉल कैरी कर सकती हैं।
वन-साइड ड्रेप
ये तरीका भी काफी आसान है। इसके लिए शॉल को एक कंधे पर डालें और दूसरा साइड पूरी तरह फ्री छोड़ दें। शॉल को हल्का फोल्ड करके या बिना फोल्ड किए भी ड्रेप किया जा सकता है। ये स्टाइल पार्टी या शादी जैसे इवेंट्स के लिए बेहद क्लासी लगता है। अगर शॉल भारी फैब्रिक का है, तो इसे पिन से कंधे पर सुरक्षित किया जा सकता है।
हाफ-नॉट स्टाइल
कुछ अलग अंदाज ट्राई करना चाहती हैं तो शॉल का एक साइड गले में लपेटें और हल्का नॉट बनाएं। दूसरा साइड लूज छोड़ दें ताकि लुक कम्फर्टेबल और रिलैक्स लगे। ये रोजमर्रा के ऑफिस या कैज़ुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है। इसके लिए हल्की या मीडियम वेट वाली शॉल सबसे अच्छी रहती है।
केप स्टाइल
केप स्टाइल से शॉल डालना आपको बेहद आरामदायक लगेगा। इसके लिए शॉल को अपने कंधों पर केप की तरह लपेटें। शॉल के सिरे सामने या पीछे फ्री छोड़ सकते हैं। विंटर आउटफिट्स के साथ ये ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देता है। भारी या मीडियम वेट वाली वूलन/पश्मीना शॉल इसके लिए परफेक्ट मानी जाती है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।