सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, पालक और केल जैसी कुछ पत्तेदार सब्जियां ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं। इन दोनों पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इनमें से एक का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन ज्यादा लाभकारी है।
पालक के फायदे
पालक विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और आयरन से भरपूर होता है। यह दिल की सेहत को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। पालक का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, सूजन को कम करने और आंखों की रोशनी को तेज करने में भी मदद कर सकता है।
केल के सेवन से मिलने वाले फायदे
केल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और यह विटामिन-के, विटामिन-सी, विटामिन-ए और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। केल का सेवन दिल की बीमारी के खतरे को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। केल में एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह पाचन को भी स्वस्थ रख सकता है।
दोनों में से किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद?
पालक और केल दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद पत्तेदार सब्जियां हैं, लेकिन इनमें से पालक का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। इसमें मौजूद आयरन और फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं, वहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पालक में केल की तुलना में अधिक फाइबर और कम कैलोरी होती हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में सहायक हैं।
पालक और केल से बनाए जाने वाले व्यंजन
पालक से आप कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं, जिसमें पालक का परांठा, पालक की खिचड़ी, पालक का हलवा, पालक की सब्जी और पालक के पकौड़े आदि। वहीं केल का इस्तेमाल स्मूदी से लेकर सूप में किया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इनका सेवन सलाद के तौर पर कच्चा न करें।
डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

