लेटेस्ट न्यूज़
8 Apr 2026, Wed

भूत बंगला ट्रेलर आउट, पुराने डायलॉग्स में अक्षय कुमार ने लगाया कॉमेडी का मजेदार तड़का, भूतिया हवेली में फिर थमेगी सांसें

लगभग 14 साल के बड़े गैप के बाद, मशहूर डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं। दरअसल, ये जोड़ी एक बार फिर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और मेकर्स ने भी फाइनली मच अवेटेड ‘भूत बंगला’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था।, पहले इसे 27 मार्च को रिलीज़ किया जाना था और बाद में इसे 30 मार्च के लिए बढ़ा दिया गया, लेकिन ट्रेलर दोनों तारीखों पर नहीं आया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई थी। फाइनली मेकर्स ने इसे आज रिलीज कर दिया है और ये काफी मजेदार लग रहा है।
बता दें कि इससे पहले टीज़र ने दर्शकों को फिल्म की अजीब दुनिया और किरदारों से मिलवाया था लेकिन ट्रेलर ने ‘भूत बंगला’ की कहानी को और गहराई से दिखाया है।
ट्रेलर देखने के बाद भूल भूलैया की यादें ताज हो गई हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जंच रही हैं। राजपाल यादव और परेश रावल ने भी कॉमेडी का डबल डोज दिया है। ओवरऑल ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर काफी धमाकेदार है जिससे ये तो पता चल गया कि अक्षय कुमार की ये फिल्म ह्यूमर, उथल-पुथल और हॉरर एलिमेंट से भरी होगी। ये एक ऐसा एरिया जहां अक्षय कुमार को पहले भूल भुलैया में सफलता मिल चुकी है। ट्रेलर में वधुसुर की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
अक्षय कुमार की फ़िल्म भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं।
यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में धुरंधर 2 की चल रही लहर के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से पेड प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज़ किए हैं।
अक्षय कुमार ने पोस्ट कर खुद इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है। एक्टर ने पोस्ट में लिखा है, शाम ढलेगी और दरवाज़ा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मज़ा और हॉरर का डबल डोज़ मिलेगा। भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।