चार मंजिला इमारत और बिजली के गोदाम में लगी आग, कारोबारी समेत छह फंसे

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित लाटूश रोड पर चार मंजिला इमारत और बिजली के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह आग लगी गई। इमारत में फंसे शोरूम कारोबारी समेत सात लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर 12 गाड़ी के साथ पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गये।
लाटूश रोड पर संजय जायसवाल का चार मंजिला मकान है। मकान के भूतल पर संजय इलेक्ट्रॉनिक नामक शोरूम है। जबकि चौथे तल पर उनका गोदाम है जिसमें प्लास्टिक कूलर और अन्य समान है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गोदाम में आग लग गई। कुछ ही पल में धुआं दूसरी और तीसरी मंजिल में भर गया।
इमारत में मौजूद कारोबरी संजय, पत्नी नेहा और बहन इला समेत सात लोग फंस गए। आननफानन सबने भाग कर जान बचाई। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी 12 गाड़ियों से आग बुझाने में लग गये। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। दमकल आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। कोरोना काल में भी इस इमारत में आग लगी थी तब संजय जायसवाल के पिता की दम घुटने से मौत हो गई थी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular