आरजी कर मामले में पीड़ित परिवार का केस नहीं लड़ेंगी वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर, रिपोर्ट्स में दावा

नई दिल्ली, एजेंसी। वरिष्ठ वकील वरिष्ठ वृंदा ग्रोवर अब आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले में पीड़ित परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। अभी आरजी कर मामला ट्रायल कोर्ट में चल रहा है और अदालत को भी इसकी जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद अदालत ने वकील वृंदा ग्रोवर को इस मामले की सुनवाई से मुक्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरजी कर मामले में विभिन्न हस्तक्षेप करने वाले कारकों और परिस्थितियों के चलते वृंदा ग्रोवर ने केस की सुनवाई से हटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि बीते साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम से पता चला कि डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular