लेटेस्ट न्यूज़
14 Feb 2026, Sat

एक्टर विजय की रैली में फिर हुआ हादसा, भाषण के दौरान शख्स की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। तमिलनाडु के सलेम में उस वक्त मातम पसर गया, जब अभिनेता से नेता बने और तमिझागा वेत्री कड़गम (ञ्जङ्क्य) के प्रमुख विजय की रैली के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। सलेम पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रैली के दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उसकी जान चली गई। यह घटना तब हुई जब एक्टर विजय मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
चांदी कारीगर था मृतक, परिवार में पत्नी और बच्चा
पुलिस के मुताबिक, मृतक सलेम के सेव्वैपट्टाई इलाके का रहने वाला था। वह पेशे से एक मजदूर था और चांदी से जुड़े काम करता था। जानकारी के अनुसार, वह विजय का समर्थक था और जनसभा में एक दर्शक के तौर पर शामिल होने आया था। भाषण सुनने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
करूर हादसे की यादें हुईं ताजा
सलेम की इस घटना ने एक बार फिर विजय की रैलियों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे कुछ महीने पहले एक्टर विजय की करूर में आयोजित रैली के दौरान भी बड़ा हादसा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय मची भगदड़ में करीब 40 लोगों की जान चली गई थी। अब सलेम में हुई इस मौत ने फिर से उस त्रासदी की याद दिला दी है।
विजय का विवादित बयान- ‘पैसे दूसरों से लो, वोट सीटी को दो
रैली में दुखद घटना के इतर विजय का राजनीतिक भाषण भी काफी चर्चा में रहा। प्रमुख ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटरों से अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘सीटी पर वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने जनता से एक विवादास्पद अपील भी की। विजय ने वोटरों से कहा कि अगर दूसरी पार्टियां उन्हें पैसे देती हैं, तो वे उसे मना न करें, पैसे ले लें, लेकिन वोट ञ्जङ्क्य को ही दें।
द्रमुक और अन्नाद्रमुक पर साधा निशाना
तमिल भाषा में जनता को संबोधित करते हुए विजय ने राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों— सत्ताधारी ष्ठरू्य और मुख्य विपक्षी ्रढ्ढ्रष्ठरू्य की जमकर आलोचना की। उन्होंने बिना नाम लिए गठबंधन की राजनीति पर कटाक्ष किया। विजय ने कहा, हम उन लोगों में से नहीं हैं जो सहयोगियों पर निर्भर रहते हैं। ष्ठरू्य पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए गठबंधन का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना है, जबकि शासन और बाकी चीजों के लिए वे अपने दम पर मनमानी करते हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।