धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, पूरे 5 दिन जबरदस्त रौनक रहती है, क्योंकि एक के बाद एक फेस्टिवल होते हैं। इस दौरान हर कोई चाहता है कि फेस्टिव वाइब वाला लुक मिले। खासतौर पर महिलाएं हर मौके पर अपने स्टाइल को एकदम परफेक्ट रखना चाहती हैं।हर दिन के लिए एथनिक आउटफिट तो चुन लिए जाते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों को ध्यान में न रखा जाए तो पूरा लुक खराब हो सकता है और इससे फेस्टिवल का मजा किरकिरा हो जाता है। त्योहार ऐसा मौका होते हैं जब सभी इकट्ठा सेलिब्रेट करते हैं और बहुत सारे मेमोरी क्रिएट करते हैं। आज के टाइम में डिजिटल और सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए लुक फोटोजेनिक तो होना ही चाहिए। इस स्टोरी में देखें कि आपको फेस्टिव लुक क्रिएट करते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
त्योहारी सीजन में तैयार होना हो तो यह ध्यान रखना होता है कि आपके स्टाइल में फैशन के साथ ट्रेडिशन का एक अच्छा ब्लेंड रहे। इसके साथ ही लुक भी ऐसा हो जा स्टाइलिश दिखने के साथ ही आरामदायक भी हो ताकि आप अच्छे से एंजॉय कर पाएं, क्योंकि त्योहार के टाइम घर में काफी काम भी होता है। तो चलिए देख लेते हैं दिवाली फेस्टिव सीजन में तैयार होते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बहुत ज्यादा हैवी कपड़े न पहनें
फेस्टिवल पर रिच लुक पाने के लिए महिलाएं ये गलती करती हैं कि बहुत ज्यादा हैवी कपड़े पहन लेती हैं, लेकिन ऐसा करने से बचें। इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। अटायर ऐसा चुनें जिसे पहनकर आप आराम से घूम-फिर सकें। बहुत हैवी कपड़े आपको फ्लॉलेस लुक नहीं देते हैं बल्कि आपका स्टाइल वेडिंग परफेक्ट लगने लगता है।
लुक को फ्लॉलेस रखना बेहतर
कपड़ों के कलर पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे कलर्स चुनें जो व्राइट हो, लेकिन उनका रंग बहुत ज्यादा वाइब्रेंट चटख नहीं होना चाहिए, साथ ही दिन का फेस्टिवल है तो ध्यान रखें कि ग्लिटर अटायर बिल्कुल भी न चुनें। इससे आपका लुक फ्लॉलेस रहेगा।
हैवी ज्वेलरी न पहनें
अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एसेसरीज कैरी करना जरूरी होता है, लेकिन त्योहार के हिसाब से आपको बहुत हैवी ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए। अगर आप हैवी ईयररिंग्स पहन रही हैं तो नेकपीस न पहनें। इसी तरह से हैवी नेकपीस है तो ईयररिंग्स न पहनें या फिर बहुत लाइट वेट ज्वेलरी कैरी करें।
मेकअप न हो ओवर
फेस्टिवल पर हमेशा ऐसा मेकअप करना चाहिए, जो बहुत ज्यादा ग्लैम लुक न दे। आप अटायर के मुताबिक, न्यूट्रल, ग्लोइंग स्किन, नेचुरल मेकअप लुक, मोनोक्रोमेटिक मेकअप कर सकती हैं। डे फेस्टिवल है तो हाइलाइटर और ब्लश का कम इस्तेमाल करना चाहिए। बेस कम लगाएं वर्ना मेकअप बहुत ज्यादा हैवी दिख सकता है। मेकअप में वाइब्रेंट शेड्स का यूज न करें।
फुटवियर हो आरामदायक
फेस्टिवल लुक क्रिएट कर रही हैं तो गलती से भी हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए। ऐसे फुटवियर चुनें जो आरामदायक हो। साड़ी के साथ स्नीकर्स काफी ट्रेंड में हैं, आप भी इसे भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा स्ट्रेपी स्लीपर्स सही रहती हैं, क्योंकि पैरों को ये एक बढ़िया फिटिंग देती हैं।
डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

