इस शख्स ने किया पत्नी पत्रलेखा का अपमान, राजकुमार राव ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लगभग 11 साल तक डेटिंग की, साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इन के मजबूत रिश्ते की नींव इस बात पर टिकी है कि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हाल ही में राजकुमार राव ने बताया कि उनके घर में मौजूद एक शख्स ने पत्रलेखा का अपमान किया तो उन्होंने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इस शख्स ने किया पत्रलेखा को अपमानित
हाल ही में रिलेशनशिट एडवाइस नाम के शो में राजकुमार राव नजर आए, इस शो को रौनक राजानी होस्ट करते हैं। रौनक ने राजकुमार को बताया कि उनका कुक उनकी पत्नी का सम्मान नहीं करता है। इसके बावजूद वह उसे निकाल नहीं पा रहे हैं। इस बात पर राजकुमार राव कहते हैं, ‘हमारा एक कुक था, उसकी उम्र 48 साल रही होगी, वह बढ़िया मैक्सिकन खाना भी बना लेता था लेकिन मैंने देखा कि वह पत्रलेखा से ठीक से बात नहीं करता है, उसकी बातों का जवाब अजीब तरीके से देता है। ऐसे में मैंने उसे बुलाया और कहा कि आप बैग पैक कीजिए और यहां से चले जाइए।’ राजकुमार राव का मानना है कि पत्नी के सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए।
सफल शादी का राज भी साझा किया
पिछले दिनों राजकुमार राव ने विरेंद्र चावल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, ‘पत्रलेखा और मुझसे भूल होती है। पत्रलेखा और मैं जब कभी झगड़ा करते हैं तो ज्यादा देर तक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं। हम जल्दी ही एक-दूसरे को सॉरी बोले देते हैं। जिसकी भी गलती होती है, वह पहले सॉरी बाेल देता है। सच तो यह है कि हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।’ यही राजकुमार राव की सफल शादी का राज है।
राजकुमार राव की आने वाली फिल्में
राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ तो रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया है। राजकुमार राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात है तो वह फिल्म ‘मालिक’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular