लेटेस्ट न्यूज़
26 Mar 2026, Thu

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही सितारे जमीन पर, 3 अप्रैल से सोनी लिव पर होगी स्ट्रीम

अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आमिर खान की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो रही है ‘सितारे जमीन पर’।
सोनी लिव ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म 3 अप्रैल 2026 से उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। यह तारीख गुड फ्राइडे के लंबे वीकेंड के साथ आ रही है। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं कि अब वह आमिर की फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे देख सकेंगे।
पहले आमिर खान ने कहा था कि फिल्म सितारे जमीन पर ओटीटी पर बिल्कुल नहीं आएगी। उन्होंने कहा था कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे सीधे यूट्यूब पर 100 रुपये के किराए पर देखा जा सकेगा। लेकिन अब यह फैसला बदल गया है क्योंकि अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच का रोल निभाते नजर आए। उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में पकड़ा जाता है और अदालत उन्हें न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने का काम सौंपती है। फिल्म को रिलीज के समय अच्छी समीक्षाएं मिलीं। अब ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शक 3 अप्रैल 2026 को घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।