लेटेस्ट न्यूज़
15 Nov 2025, Sat

विजय ने पब्लिकली स्वीकारा रश्मिका से रिश्ता!:पार्टी में एक्ट्रेस के हाथ पर किया किस

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। एक्टर विजय देवरकोंडा भी पार्टी में मौजूद थे। इस पार्टी का रश्मिका और विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय रश्मिका को बधाई देते हैं और बाद में उन्होंने एक्ट्रेस के हाथ पर किस किया। इस वीडियो के सामने आने पर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि विजय ने पब्लिकली अपने और रश्मिका के रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। बता दें कि अक्टूबर के महीने में एम9 न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रश्मिका और विजय ने सगाई कर ली है। यह सगाई दोनों परिवारों और कलाकारों के केवल करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। हाल ही में विजय के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि कपल अगले साल शादी करने कर रहा है। सगाई के बाद कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों अपनी-अपनी इंगेजमेंट रिंग्स दिखाते हुए नजर आए हैं। विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और न ही सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की।रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद उन्होंने अंजनी पुत्रा और चमक जैसी फिल्मों में भी काम किया। 2018 में उन्होंने तेलुगु फिल्म चालो से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा, जो हिट रही।
उसी साल आई गीता गोविंदम ने उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने देवदास, यजमाना, डियर कॉमरेड, भीष्म, सरिलेरु नीकेव्वरु, पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की। वहीं, बॉलीवुड में रश्मिका मंदाना ने एनिमल और छावा जैसी फिल्मों में काम किया और वह सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी नजर आई हैं। हाल में उनकी फिल्म थामा रिलीज हुई। रश्मिका की अपकमिंग फिल्मों में कॉकटेल 2 शामिल हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।